एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन (डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंसेज) के बी.फार्मा फाइनल ईयर एवं बी.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी एवं मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी) के छात्र इन दिनों अटल बिहारी वाजपेयी रिसर्च सेंटर, कानपुर में 15 दिवसीय इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग एवं आधुनिक शोध में उपयोग होने वाली उन्नत तकनीकों से अवगत कराना है। इस दौरान विद्यार्थियों को FTIR (फोरियर ट्रांसफॉर्म इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी), HPLC (हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी), माइक्रोप्लेट रीडर सहित कई हाई-टेक उपकरणों को चलाने एवं उनके प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
विशेषज्ञों की देखरेख में छात्र इन उपकरणों से विभिन्न सैम्पलों का विश्लेषण करना और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसी महत्वपूर्ण तकनीकें सीख रहे हैं।संस्थान द्वारा ऐसी प्रायोगिक प्रशिक्षणों का आयोजन छात्रों को वास्तविक कार्य-परिस्थिति से जोड़ने तथा उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। यह अनुभव भविष्य में फार्मास्यूटिकल एवं बायोसाइंसेज क्षेत्र में उनके करियर को नई दिशा प्रदान करेगा।



















