• Home
  • Axis Colleges
  • एक्सिस कॉलेज की डिप्लोमा इन डिज़ाइन एंड
Image

एक्सिस कॉलेज की डिप्लोमा इन डिज़ाइन एंड

एक्सिस कॉलेज की डिप्लोमा इन डिज़ाइन एंड डेकोरेशन की छात्रा मुस्कान गुप्ता फिशिंग टच कंपनी, कानपुर में कर रही हैं सराहनीय कार्य कानपुर। एक्सिस कॉलेज, कानपुर की डिप्लोमा इन डिज़ाइन एंड डेकोरेशन विभाग की प्रतिभाशाली छात्रा मुस्कान गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने करियर की एक शानदार शुरुआत की है।

मुस्कान वर्तमान में फिशिंग टच कंपनी, कानपुर में इंटीरियर डिज़ाइनर के रूप में कार्यरत हैं।

यह कंपनी इंटीरियर डिज़ाइन, होम डेकोर, थीम बेस्ड डेकोरेशन और क्लाइंट कस्टमाइजेशन के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है मुस्कान गुप्ता ने एक्सिस कॉलेज से डिप्लोमा करते समय कई क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में भाग लिया और अपनी डिज़ाइनिंग स्किल्स को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी लगन, रचनात्मक दृष्टिकोण और बारीकी से काम करने की शैली ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।मुस्कान ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा, “मेरे लिए यह नौकरी सिर्फ एक अवसर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसे मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण से निभा रही हूँ।

एक्सिस कॉलेज के शिक्षकों और विभाग ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और मेरी प्रतिभा को सही दिशा दी।” उन्होंने बताया कि कॉलेज की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और वर्कशॉप्स ने उन्हें इंडस्ट्री के लिए तैयार किया फिशिंग टच कंपनी में मुस्कान को वॉल डिज़ाइनिंग, होम फर्निशिंग सजावट, कलर थीम डेवलपमेंट और क्लाइंट मीटिंग्स जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की ज़िम्मेदारी दी गई है।

कंपनी के प्रबंधकों और वरिष्ठ सहयोगियों ने भी मुस्कान के कार्य की सराहना की है और उन्हें एक संभावनाशील डिज़ाइनर बताया है कॉलेज के निदेशक, विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने मुस्कान की इस सफलता पर गर्व जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मुस्कान जैसे छात्र कॉलेज की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। यह सफलता न केवल मुस्कान के परिश्रम की मिसाल है, बल्कि एक्सिस कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी परिणाम है।

Releated Posts

Bachelor of Architecture छात्रों ने थर्माकॉल कटिंग और शीट डिजाइनिंग से

बिल्ड टेक शरेट के लिए आर्किटेक्चर छात्रों की रचनात्मक तैयारी चरम पर | Bachelor of Architecture छात्रों ने…

ByByAxis News Dec 4, 2025

बिल्ड टेक शरेट के लिए आर्किटेक्चर छात्रों की रचनात्मक तैयारी चरम पर |

बिल्ड टेक शरेट के लिए आर्किटेक्चर छात्रों की रचनात्मक तैयारी चरम पर | Bachelor of Architecture छात्रों ने…

ByByaxisnews Dec 4, 2025

AITM Celebrates Outstanding Achievement at KodeKalesh 2025

Axis Institute of Technology & Management Celebrates Outstanding Achievement at KodeKalesh 2025 The Department of CSE/IT at Axis Institute of Technology…

ByByaxisnews Dec 2, 2025

Axis Institute of Fashion Technology (AIFT), Kanpur Students

Poster Presentation by AIFT Student’s at UPTTI Kanpur Axis Institute of Fashion Technology (AIFT), Kanpur Students, showcased an…

ByByAxis News Nov 29, 2025
Scroll to Top