• Home
  • Axis Colleges
  • एक्सिस कॉलेज के लाइफ साइंसेज विभाग में “दासविदानिया” फेयरवेल पार्टी
Image

एक्सिस कॉलेज के लाइफ साइंसेज विभाग में “दासविदानिया” फेयरवेल पार्टी

एक्सिस कॉलेज के लाइफ साइंसेज विभाग में “दासविदानिया” फेयरवेल पार्टी का आयोजनएक्सिस कॉलेज के लाइफ साइंसेज़ विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए “दासविदानिया” विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

यह आयोजन जूनियर छात्रों द्वारा किया गया, जिसमें भावुकता, प्रेम और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें नृत्य, संगीत और कविता पाठ ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब हृदयांशी मिश्रा और ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब विवेक तिवारी को प्रदान किया गया।

लाइफ साइंसेज़ विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ईशा यादव ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह केवल एक विदाई नहीं, बल्कि नए रास्तों और संभावनाओं की शुरुआत है।

उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. आशीष मलिक ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “एक्सिस कॉलेज सिर्फ एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है।

हमारे छात्र जहाँ भी जाएँ, हम हमेशा उनके मार्गदर्शन के लिए तैयार हैं। यह संस्थान उनके सपनों की पहली उड़ान का आधार है और रहेगा।

चेयरमैन श्री राज कुशवाहा ने भी अपने संदेश में विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हर विद्यार्थी एक्सिस कॉलेज की पहचान है। आप जहाँ भी जाएँ, अपनी मेहनत और मूल्यों से संस्था का नाम रोशन करें।

एक्सिस एक परिवार है और इसके द्वार हमेशा अपने छात्रों के लिए खुले हैं, जब भी उन्हें मार्गदर्शन या सहयोग की आवश्यकता हो। कार्यक्रम भावनाओं और स्नेह से भरपूर रहा, और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए इसे यादगार बना दिया |

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026

Organizing an Awareness Drive at AIHE to Empower Young

Organizing an Awareness Drive at AIHE to Empower Young Women Through Holistic Wellness To raise awareness of the…

ByByNews Axis Jan 30, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्र सचिन को हिंदुस्तान

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्र सचिन को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड, कानपुर में इंटर्नशिप का अवसर…

ByByNews Axis Jan 30, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर में Day 2 Revit प्रशिक्षण कार्यशाला

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर में Day 2 Revit प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन कानपुर स्थित Axis Institute of…

ByByNews Axis Jan 29, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र देवांश अवस्थी का बायोफील्ड फार्मा में चयन

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र देवांश अवस्थी का बायोफील्ड फार्मा में चयन कानपुर | एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ…

ByByNews Axis Jan 29, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा अंकिता गौतम ने हासिल की

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा अंकिता गौतम ने हासिल की प्लेसमेंट सफलता कानपुर | एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ…

ByByNews Axis Jan 29, 2026
Scroll to Top