Image

भीतरगाँव ईंट मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

भीतरगाँव ईंट मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

कानपुर। ऐक्सिस कॉलेज के आर्किटेक्चर एवं इंटीरियर डिज़ाइन विभाग के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में भीतरगाँव स्थित प्राचीन ईंट मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया।

यह मंदिर गुप्तकाल में निर्मित हुआ था और भारत सरकार के पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन संरक्षित स्थल है।

छात्रों ने मंदिर की स्थापत्य शैली, निर्माण तकनीक और ऐतिहासिक महत्त्व को समझा।

इस अवसर पर ऐक्सिस कॉलेज के चेयरमैन श्री राज कुशवाहा जी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस तरह की यात्राएँ छात्रों के ज्ञान को समृद्ध करती हैं।

कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष मलिक जी ने कहा कि प्राचीन मंदिरों की वास्तुकला और उनके निर्माण में अपनाई गई तकनीकों को समझना छात्रों के लिए बेहद लाभकारी है।

इससे उन्हें भारतीय स्थापत्य कला की गहराइयों का अध्ययन करने का अवसर मिलता है।

आर्किटेक्चर विभाग की डीन डॉ. शांता दास भी छात्रों के साथ मौजूद रहीं।

उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि इस तरह के स्थलों का अध्ययन कर वे न केवल इतिहास से जुड़ते हैं, बल्कि अपने डिज़ाइन कौशल को भी बेहतर बना सकते हैं।

उन्होंने छात्रों से इस ज्ञान को अपने प्रोजेक्ट्स में शामिल करने की प्रेरणा दी।

छात्रों ने भ्रमण के दौरान मंदिर की संरचना का बारीकी से अध्ययन किया, नोट्स बनाए और फोटो डॉक्यूमेंटेशन भी किया।

साथ ही, उन्होंने मंदिर की वास्तुकला में प्रयुक्त ईंटों की संरचना, डिजाइन पैटर्न तथा संरक्षण तकनीकों के बारे में चर्चा की।

छात्रों ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रही।

इस शैक्षणिक भ्रमण ने छात्रों को भारत की समृद्ध स्थापत्य विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया और उनके भविष्य के पेशेवर विकास के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर में Day 2 Revit प्रशिक्षण कार्यशाला

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर में Day 2 Revit प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन कानपुर स्थित Axis Institute of…

ByByNews Axis Jan 29, 2026

अक्षिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर में शोध उपलब्धि, संस्थान के लिए गौरव का क्षण

अक्षिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर में शोध उपलब्धि, संस्थान के लिए गौरव का क्षण Axis Institute of Architecture, अक्षिस…

ByByNews Axis Jan 28, 2026
Scroll to Top