• Home
  • Axis Colleges
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का के.पी. रिलायबल में शानदार प्लेसमेंट
Image

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का के.पी. रिलायबल में शानदार प्लेसमेंट

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का के.पी. रिलायबल में शानदार प्लेसमेंट

एक्सिस कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने के.पी. रिलायबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सफल प्लेसमेंट प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

के.पी. रिलायबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड देश की प्रतिष्ठित मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन कंपनी है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, विभाग की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण प्रणाली और संस्थान की इंडस्ट्री उन्मुख ट्रेनिंग का परिणाम है।

इस ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की निधि, सचिन, शिवांश पाण्डेय, हर्ष गुप्ता, विनय मौर्या, दीपक पाल, शुभम भारती का चयन हुआ |

इन छात्रों ने लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार और एच.आर. राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफ़ेसर डॉक्टर आशीष मलिक, मैनेजर प्लेसमेंट सेल किरणदीप कौर तथा प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर स्वाती वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी ने छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा यह सफलता हमारे छात्रों की मेहनत, हमारे शिक्षकों के समर्पण, और संस्थान की इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा प्रणाली का परिणाम है। हम गर्वित हैं कि हमारे छात्र इस मुकाम तक पहुंचे।

Releated Posts

Bachelor of Architecture प्रथम वर्ष के छात्रों की External Jury

Bachelor of Architecture प्रथम वर्ष के छात्रों की External Jury सफलतापूर्वक संपन्न Bachelor of Architecture प्रथम वर्ष के…

ByByaxisnews Jan 22, 2026

Bachelors of Architecture तृतीय वर्ष की डिज़ाइन जूरी सफलतापूर्वक संपन्न

Bachelors of Architecture तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) की डिज़ाइन जूरी सफलतापूर्वक संपन्न Bachelors of Architecture तृतीय वर्ष के…

ByByaxisnews Jan 22, 2026

Department Axis Institute of Architecture में Bachelors

Department Axis Institute of Architecture में Bachelors of Architecture द्वितीय वर्ष के छात्रों की External Jury Evaluation सफलतापूर्वक…

ByByaxisnews Jan 22, 2026

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा मुस्कान का चयन टीएचएसटीआई,

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा मुस्कान का चयन टीएचएसटीआई, फरीदाबाद में रिसर्च प्रोजेक्ट हेतुकानपुर। एक्सिस इंस्टिट्यूट…

ByByaxisnews Jan 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top