एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के छात्रों का नॉर्थ ईस्ट स्टडी टूर: गुवाहाटी में समापनगुवाहाटी।

अक्षिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के छात्रों ने अपने उत्तर-पूर्व भारत अध्ययन भ्रमण के अंतिम दिन गुवाहाटी शहर की समृद्ध संस्कृति और वास्तुकला का अनुभव किया। यह अध्ययन यात्रा छात्रों के लिए शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध ।

छात्रों ने असम स्टेट म्यूजियम का भ्रमण किया, जहां उन्होंने असम की समृद्ध विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विकास को गहराई से समझा।

इसके बाद उन्होंने स्टारबक्स ब्रह्मपुत्र रिवर हेरिटेज सेंटर का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिक उपयोग का अनूठा संगम देखने को मिला।

छात्रों ने ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे विकसित अत्याधुनिक और योजनाबद्ध रिवरफ्रंट का भी अवलोकन किया, जो शहरी नियोजन और सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण का बेहतरीन उदाहरण है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने फैंसी बाजार की जीवंत गलियों में स्थानीय बाजार व्यवस्था और पारंपरिक शिल्प संस्कृति को भी करीब से देखा और समझा।इस अध्ययन यात्रा ने छात्रों को गुवाहाटी की शहरी संरचना, विरासत संरक्षण, नदी तटीय विकास और पारंपरिक वास्तुकला के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

यह अनुभव छात्रों की शैक्षणिक समझ को गहराई प्रदान करने के साथ-साथ उनके भविष्य के आर्किटेक्चरल दृष्टिकोण को भी समृद्ध करेगा।