• Home
  • एक पेड़ “मां” के नाम – एक्सिस कालेज में वृक्षारोपण
Image

एक पेड़ “मां” के नाम – एक्सिस कालेज में वृक्षारोपण

एक पेड़ “मां” के नाम – एक्सिस कालेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन…राज्य सरकार के विशेष अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत एक्सिस कालेज कानपुर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान के तहत संस्थान के डिप्लोमा तथा अन्य सभी विभागों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया।

इस अवसर पर समस्त फैकल्टी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल पेड़ लगाएंगे, बल्कि उनका पालन-पोषण भी करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण मिल सके।

संस्थान के निदेशक डॉ आशीष मलिक ने वृक्षों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं – ये न केवल हमें शुद्ध हवा देते हैं बल्कि पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखने में भी सहायक हैं।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री राज कुशवाहा सर ने सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “प्रकृति से जुड़ना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, और यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक कदम है बल्कि मातृ सम्मान का भी एक सुंदर प्रतीक है।”

एक्सिस कालेज हमेशा समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तत्पर रहा है, और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन लगातार करता रहेगा।

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026
Scroll to Top