• Home
  • ऐक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में ‘रोबो रंबल (Robo War)’

ऐक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में ‘रोबो रंबल (Robo War)’

ऐक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में ‘रोबो रंबल (Robo War)’ प्रतियोगिता का सफ़ल आयोजन।ऐक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ‘रोबो रंबल (Robo War)’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने तकनीकी दक्षता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस रोमांचक मुकाबले में छात्रों ने स्वनिर्मित रोबोट्स के माध्यम से शक्ति और रणनीति का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम की संयोजिका मिस माधुरी सिंह रहीं, जिनके कुशल निर्देशन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में देवांश साहू एवं प्रतीक अग्रहरि ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं योगेश कुमार, आनंद कुमार, अनुराग राज एवं अनुराग पाल की टीम उपविजेता रही।संस्थान के चेयरमैन श्री राज कुशवाहा एवं निदेशक डॉ. आशीष मलिक ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी कार्यक्रम छात्रों में नवाचार, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए और उपस्थित दर्शकों ने इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026
Scroll to Top