• Home
  • Axis Institute of Pharmacy
  • एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का ज़ीना हेल्थकेयर में सफल प्लेसमेंट
Image

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का ज़ीना हेल्थकेयर में सफल प्लेसमेंट

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का ज़ीना हेल्थकेयर में सफल प्लेसमेंट

कानपुर : कानपुर स्थित एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के सात मेधावी छात्रों का चयन देश की अग्रणी महिला केंद्रित हेल्थकेयर संस्था ज़ीना हेल्थकेयर में हुआ है।

यह चयन हाल ही में कॉलेज परिसर में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से संपन्न हुआ। चयनित छात्रों में शामिल हैं: श्रेया यादव, प्राची गुप्ता, दीक्षा, वैष्णवी सिंह, दीप्ति मौर्य, कृति सिंह और रैन मोहम्मद फैसल।

इन छात्रों को ज़ीना हेल्थकेयर में फार्मेसी असिस्टेंट, क्लिनिकल कोऑर्डिनेटर और हेल्थ एडवाइजर के पदों पर नियुक्त किया गया है। प्लेसमेंट सेल चेयरपर्सन डॉ. ईशा यादव ने कहा,”यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और हमारे संस्थान द्वारा प्रदान किए गए व्यावसायिक प्रशिक्षण का परिणाम है।

हमारा प्रयास है कि हमारे छात्र न केवल शैक्षणिक ज्ञान में, बल्कि पेशेवर कौशल में भी उत्कृष्ट हों, ताकि वे उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।”संस्थान के निदेशक डॉ. अब्दुल्ला खान ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा,”यह उपलब्धि एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

हम अपने छात्रों को केवल नौकरी दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और दक्ष पेशेवर बनाना चाहते हैं।”

ज़ीना हेल्थकेयर महिलाओं के लिए समर्पित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है, जो उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ टीम के साथ व्यापक सेवाएं प्रदान करती है।यह चयन एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के लिए गर्व का विषय है और छात्रों के उज्जवल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र देवांश अवस्थी का बायोफील्ड फार्मा में चयन

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र देवांश अवस्थी का बायोफील्ड फार्मा में चयन कानपुर | एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ…

ByByNews Axis Jan 29, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा अंकिता गौतम ने हासिल की

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा अंकिता गौतम ने हासिल की प्लेसमेंट सफलता कानपुर | एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ…

ByByNews Axis Jan 29, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र देवांश अवस्थी का बायोफील्ड फार्मा में चयन

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र देवांश अवस्थी का बायोफील्ड फार्मा में चयन कानपुर | एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ…

ByByNews Axis Jan 29, 2026

डी. फार्मा एवं लाइफ साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों का 15 दिवसीय हॉस्पिटल

कानपुर डी. फार्मा एवं लाइफ साइंसेज विभाग के विद्यार्थियों का 15 दिवसीय हॉस्पिटल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कानपुर |…

ByByNews Axis Jan 28, 2026
Scroll to Top