Image

AIP के B. Pharm एवं D. Pharm छात्रों ने किया Ursula Horsman

AIP के B. Pharm एवं D. Pharm छात्रों ने किया Ursula Horsman Memorial Hospital, Kanpur का शैक्षणिक भ्रमण

Axis Institute of Pharmacy, रूमा, कानपुर के बी. फार्म और डी. फार्म पाठ्यक्रमों के छात्रों ने उर्सुला हॉर्समैन मेमोरियल अस्पताल, कानपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को अस्पताल की कार्यप्रणाली, औषधि प्रबंधन, दवा वितरण प्रणाली और रोगी देखभाल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

अस्पताल भ्रमण के दौरान छात्रों को विभिन्न विभागों जैसे बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आंतरिक रोगी विभाग (आईपीडी), औषधि वितरण केंद्र, दवा भंडारण कक्ष, आपातकालीन सेवा कक्ष तथा डायलिसिस यूनिट का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया।

विद्यार्थियों ने देखा कि किस प्रकार चिकित्सकीय पर्चियों के माध्यम से दवाओं का वितरण किया जाता है, दवाओं का सुरक्षित भंडारण किस प्रकार होता है, और फार्मासिस्ट किस तरह से रोगियों के उपचार में अपनी भूमिका निभाते हैं।

इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को यह समझने में सहायता मिली कि अस्पताल में फार्मेसी सेवाएं किस तरह क्रियान्वित होती हैं और एक फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियां क्या होती हैं।

उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता, स्टोरेज, और मरीजों को उचित समय पर सही औषधि पहुँचाने की प्रक्रियाओं को निकटता से देखा।छात्रों ने इस अनुभव को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।

उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण उनके व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में सहायक होते हैं। भ्रमण के अंत में छात्रों ने अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन (डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंसेज) के बी.फार्मा फाइनल ईयर…

ByByaxisnews Dec 9, 2025

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में PHARMTECH Expo 4.0 का आयोजन

कानपुर। एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में PHARMTECH Expo 4.0 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने फार्मास्यूटिकल्स…

ByByAxis News Dec 4, 2025

AIP एवं लाइफ साइंसेज़ ने MRD लाइफ साइंसेज़, लखनऊ के साथ किया MoU

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ार्मेसी एवं लाइफ साइंसेज़ ने MRD लाइफ साइंसेज़, लखनऊ के साथ किया MoUकानपुर। एक्सिस इंस्टीट्यूट…

ByByaxisnews Dec 1, 2025

फार्मेसी और लाइफ साइंसेज़ के छात्रों द्वारा (IIPR) का शैक्षिक भ्रमण किया गया।

डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी तथा डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंसेज़ के छात्रों द्वारा ICAR–Indian Institute of Pulses Research (IIPR) ,…

ByByaxisnews Dec 1, 2025
Scroll to Top