• Home
  • Axis Colleges
  • धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक
Image

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Axis Colleges के Axis Institute of Architecture विभाग के अंतर्गत संचालित Architecture, Diploma Interior Design एवं Bachelors of Fine Arts के छात्रों ने Prem Jain Memorial Trust के तत्वावधान में आयोजित Harit Prem Bharat Mahotsav के अंतर्गत The act for zero waste Ghat cleaning drive में सक्रिय सहभागिता की। इस सामाजिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने धोरी घाट पर पहुँचकर स्वयं श्रमदान करते हुए घाट की साफ-सफाई की और समाज को स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत घाट सफाई अभियान से पूर्व Dr. Rishi Raj Kapoor, निदेशक, Axis Colleges के प्रेरणादायी संबोधन से हुई। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों को स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके विचारों ने छात्रों में उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक प्रबल किया।

इसके पश्चात विभाग के संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ धोरी घाट की सफाई की। छात्रों ने घाट परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया, जिससे zero waste की अवधारणा को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया जा सके। यह अभियान न केवल स्वच्छता तक सीमित रहा, बल्कि लोगों को यह संदेश भी देता है कि स्वच्छता और स्वास्थ्य सभी जीवों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Architecture, Diploma Interior Design एवं Bachelors of Fine Arts के छात्रों द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास ने यह सिद्ध किया कि युवा वर्ग यदि ठान ले तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। संकाय सदस्यों के सतत मार्गदर्शन एवं छात्रों की मेहनत से धोरी घाट की स्वच्छता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

इस अभियान के माध्यम से Axis Colleges ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी इसका अभिन्न अंग है। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और स्वच्छ भारत, हरित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Releated Posts

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026

Organizing an Awareness Drive at AIHE to Empower Young

Organizing an Awareness Drive at AIHE to Empower Young Women Through Holistic Wellness To raise awareness of the…

ByByNews Axis Jan 30, 2026
Scroll to Top