• Home
  • Axis Colleges
  • एक्सिस कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों का कमाल:
Image

एक्सिस कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों का कमाल:

एक्सिस कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों का कमाल: ‘वेस्ट मटेरियल’ से तैयार किया उपयोगी ‘साइकिल रिक्शा’

कानपुर। एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमा इंजीनियरिंग, रूमा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए एक शानदार प्रोजेक्ट पूरा किया है। छात्रों ने कॉलेज के ‘वेस्ट मटेरियल’ (Waste Material) और ‘स्क्रैप’ (Scrap) का पुन: उपयोग कर एक कार्यशील ‘साइकिल रिक्शा’ तैयार किया है।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और ‘रीसाइकिल’ के महत्व को दर्शाया है। डिप्लोमा मैकेनिकल के छात्रों ने कबाड़ में पड़े लोहे और अनुपयोगी पार्ट्स को जोड़कर उसे एक नया जीवन दिया। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य संसाधनों का सही प्रबंधन और तकनीकी सूझबूझ से अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाना है।

संस्थान का मार्गदर्शन और प्रोत्साहनमैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष कुमार शानू सिन्हा ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, “इंजीनियरिंग का असली मतलब ही समस्याओं का समाधान निकालना है। बेकार सामान से कुछ उपयोगी बनाना छात्रों की बढ़ती तकनीकी समझ को दर्शाता है।

“संस्थान के निदेशक डॉक्टर आशीष मलिक ने बताया कि कॉलेज हमेशा से ही छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्सपोजर और नवाचार के लिए प्रेरित करता रहता है।

इन छात्रों की टीम ने हासिल की सफलताइस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली टीम में नीतेश सिंह, अनुराग, अनुराग कुमार, हिमांशु राज, अक्षत प्रताप सिंह, अमन शर्मा, प्रगति निरंजन, अंकित कुमार, अंकित यादव, आशुतोष चौहान, अनुज कुमार, करन, विभांशु श्रीवास्तव, यथार्थ तिवारी, आयुष पाल, तौहीद सैफी, सक्षम तिवारी, प्रबल तिवारी और अनुभव तिवारी शामिल रहे।

इस उपलब्धि पर एक्सिस ग्रुप के चेयरमैन श्री राज कुशवाहा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी फैकल्टी मेंबर्स भी मौजूद रहे।

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026
Scroll to Top