• Home
  • Axis Colleges
  • एक्सिस कॉलेज के सैंड टैंक स्टार्टअप फाउंडेशन ने शुरू किया नया कोहोर्ट
Image

एक्सिस कॉलेज के सैंड टैंक स्टार्टअप फाउंडेशन ने शुरू किया नया कोहोर्ट

एक्सिस कॉलेज के सैंड टैंक स्टार्टअप फाउंडेशन ने शुरू किया नया कोहोर्ट, 15 जनवरी से आवेदन आमंत्रित

कानपुर। एक्सिस कॉलेज के सैंड टैंक स्टार्टअप फाउंडेशन ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए नए कोहोर्ट की शुरुआत की है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 15 जनवरी से इस कोहोर्ट के लिए नए स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह पहल युवाओं, छात्रों और शुरुआती उद्यमियों को अपने विचारों को मजबूत स्टार्टअप में बदलने का अवसर प्रदान करेगी।सैंड टैंक स्टार्टअप फाउंडेशन के इस नए कोहोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑटोमेशन, एड टेक, हेल्थ टेक, सतत विकास, मैन्युफैक्चरिंग, एग्री टेक और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते और भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

इन क्षेत्रों में काम कर रहे या नए समाधान विकसित करने की इच्छा रखने वाले स्टार्टअप्स आवेदन कर सकते हैं। निदेशक प्रो. डॉक्टर आशीष मलिक, प्रो. डॉ. अंकुर जौहरी और प्रो. डॉ. ऋषिराज ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से चयनित स्टार्टअप्स को केवल मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि नवाचार के हर चरण में जरूरी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें अनुभवी मेंटर्स के साथ नियमित मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता, बिजनेस मॉडल को बेहतर बनाने में सहयोग, नेटवर्किंग के अवसर और संभावित फंडिंग सपोर्ट शामिल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्टार्टअप्स अपने विचारों को बाजार के अनुरूप विकसित कर सकें और स्थायी रूप से आगे बढ़ सकें।

चेयरमैन राज कुशवाहा ने बताया एक्सिस कॉलेज समूह का सैंड टैंक स्टार्टअप फाउंडेशन लंबे समय से स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। यह फाउंडेशन छात्रों और युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की वास्तविक चुनौतियों से जोड़ने का प्रयास करता रहा है।

नए कोहोर्ट के माध्यम से फाउंडेशन का लक्ष्य ऐसे समाधान विकसित करना है, जो न केवल व्यावसायिक रूप से सफल हों, बल्कि समाज और पर्यावरण के लिए भी सकारात्मक प्रभाव डालें।फाउंडेशन से जुड़े जयेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करना नए आरंभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

उनका कहना है कि यह कोहोर्ट नवाचार के नए विचारों को सही दिशा देने और उन्हें व्यवहारिक स्टार्टअप में बदलने का मजबूत मंच बनेगा।उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि से आवेदन प्रक्रिया में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। सैंड टैंक स्टार्टअप फाउंडेशन का यह प्रयास कानपुर सहित पूरे क्षेत्र में स्टार्टअप संस्कृति को नई गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026
Scroll to Top