• Home
  • Axis Colleges
  • एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा मुस्कान का चयन टीएचएसटीआई,
Image

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा मुस्कान का चयन टीएचएसटीआई,

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा मुस्कान का चयन टीएचएसटीआई, फरीदाबाद में रिसर्च प्रोजेक्ट हेतुकानपुर। एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के *डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंसेज़* की *बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी (फाइनल ईयर ऑनर्स)* की छात्रा *मुस्कान* ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

मुस्कान का चयन ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई), फरीदाबाद में छह माह के रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए हुआ है, जो उनके शोध कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।कॉलेज के चेयरमैन *श्री राज कुशवाहा* ने इस उपलब्धि पर मुस्कान को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक्सिस कॉलेज के निदेशक *डॉ. आशीष मलिक* एवं विभागाध्यक्ष *डॉ. ईशा यादव* ने भी मुस्कान को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत, लगन और शोध के प्रति रुचि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।अपनी सफलता पर मुस्कान ने विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्यों तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह अवसर संभव हो सका। मुस्कान की यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। उल्लेखनीय है कि *बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च एंड इनोवेशन काउंसिल (बीआरआईसी) के अंतर्गत टीएचएसटीआई का उद्देश्य चिकित्सा, विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के समन्वय से ट्रांसलेशनल ज्ञान विकसित कर जैव-चिकित्सकीय नवाचारों को समाज तक* पहुँचाना है।

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026
Scroll to Top