Axis Institute of Pharmacy ने Bilcare कंपनी के साथ किया समझौता, छात्रों के शोध व कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम Axis Institute of Pharmacy, Kanpur ने विश्वविख्यात फार्मास्युटिकल रिसर्च और पैकेजिंग सॉल्यूशंस कंपनी Bilcare Research के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता छात्रों के शोध, प्रशिक्षण, और कौशल विकास को नया प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा, जिससे वे उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।इस MoU पर Axis Colleges के निदेशक डॉ. आशिष मलिक और Bilcare कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री अभिज्ञान उपाध्याय ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए।
यह साझेदारी फार्मेसी छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल विज़िट्स, इंटर्नशिप और अनुसंधान में सहयोग हेतु मार्ग प्रशस्त करेगी।Bilcare Research, एक ग्लोबल फार्मा पैकेजिंग एवं रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन है, जो विश्व के 100 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं दे रही है।
यह कंपनी न केवल नवाचार आधारित पैकेजिंग समाधानों के लिए जानी जाती है, बल्कि अपने शोध एवं गुणवत्ता मानकों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित है।इस अवसर पर Axis Colleges के चेयरमैन श्री राज कुशवाहा ने कहा,”Axis Group का हमेशा यह प्रयास रहा है कि हमारे छात्र न केवल शिक्षा में बल्कि इंडस्ट्री के व्यवहारिक पक्ष में भी सशक्त बनें।
Bilcare के साथ यह साझेदारी छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और उन्हें वैश्विक स्तर की तैयारी प्रदान करेगी। यह समझौता ‘Tomorrow First’ की हमारी सोच को और सशक्त करता है।
“डॉ. आशिष मलिक ने बताया कि आने वाले समय में छात्रों के लिए Bilcare द्वारा विशेष वर्कशॉप, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और R&D सहयोग शुरू किया जाएगा, जिससे उन्हें फार्मा इंडस्ट्री की आधुनिक तकनीकों और चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा।यह समझौता न केवल Axis Institute of Pharmacy की शिक्षा प्रणाली को और अधिक व्यावहारिक बनाएगा, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में भी सहायता करेगा।




















Axis Institute of Pharmacy और Bilcare के बीच हुआ यह समझौता छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा। इससे उन्हें फार्मा इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने का मौका मिलेगा। विशेष वर्कशॉप और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग छात्रों के कौशल को और निखारेंगे। यह साझेदारी न केवल शैक्षणिक बल्कि व्यावहारिक ज्ञान को भी बढ़ावा देगी। क्या यह समझौता फार्मेसी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा? The new WordAiApi service is now available!
We’ve added WordAiApi—a powerful tool for generating closely related thematic queries. Thanks to it:
Virtual users will receive more relevant interests.
Your site will grow not only in bot-generated search results but in all others as well.
Try it and see the effectiveness for yourself!
Download WordAiApi: https://arkhipsoft.ru/Word
WordAiApi user chat: https://t.me/wordaiapi
Video review of WordAiApi: youtube video
A free mode is available!