• Home
  • Axis Colleges
  • QS I-GAUGE अकादमिक एक्सीलेंस वैश्विक सम्मान से नवाजा गया एक्सिस इंस्टिट्यूट
Image

QS I-GAUGE अकादमिक एक्सीलेंस वैश्विक सम्मान से नवाजा गया एक्सिस इंस्टिट्यूट

QS I-GAUGE अकादमिक एक्सीलेंस वैश्विक सम्मान से नवाजा गया एक्सिस इंस्टिट्यूट कानपुर स्थित एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए QS I-GAUGE अकादमिक एक्सीलेंस कॉन्क्लेव में देश के टॉप 50 शैक्षणिक संस्थानों में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया।

यह भव्य कार्यक्रम बेंगलुरु के प्रतिष्ठित रिट्ज़ कार्लटन होटल में आयोजित किया गया, जिसमें यह पुरस्कार गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की गरिमामयी उपस्थिति में संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष मलिक को प्रदान किया गया।

QS I-GAUGE, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करता है, ने इस वर्ष देशभर से चुनिंदा संस्थानों को उनके नवाचार, गुणवत्ता और समग्र विकास प्रयासों के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया।

गर्व की बात यह है कि उत्तर प्रदेश से केवल एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला, जो संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक मानकों और समर्पित प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इस अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने कहा कि “शिक्षकों को न केवल ज्ञान प्रदान करना चाहिए, बल्कि छात्रों की खुशहाली, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। जब संस्थान छात्रों के चहुमुखी विकास पर ध्यान देते हैं, तब ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

”इस पुरस्कार के संदर्भ में संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष मलिक ने कहा, “यह सम्मान हमारे संस्थान की उस दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसके अंतर्गत हम न केवल छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करते हैं, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और समग्र व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं।

हमारा उद्देश्य छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।”इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एक्सिस कॉलेजेस के चेयरमैन श्री राज कुशवाहा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान हमारे छात्रों, फैकल्टी और पूरे शैक्षणिक तंत्र की मेहनत का परिणाम है।

हम आगे भी छात्रों के हित में नवाचार और गुणवत्ता के साथ कार्य करते रहेंगे।”यह सम्मान न केवल एक्सिस इंस्टिट्यूट की गुणवत्ता की पुष्टि करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संस्थान छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Releated Posts

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक

धोरी घाट पर स्वच्छता का संदेश: Axis Colleges के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी Axis Colleges के Axis…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis Colleges

“Code Catalyst” Ignites Competitive Coding Spirit at Axis CollegesUnder the esteemed umbrella of Axis Colleges, the Sanaganak Shila…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए

नवाचार का केंद्र बना एक्सिस का डिप्लोमा : प्रथम वर्ष के नन्हे इंजीनियरों ने बनाए भविष्य के ‘स्मार्ट…

ByByNews Axis Jan 31, 2026

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि Axis Institute of Architecture के Bachelors…

ByByNews Axis Jan 30, 2026
1 Comments Text
  • RAHUL DEV says:

    Wonderful achievement…. A more feather in a cap of Axis Colleges.
    Many many congratulations to all. I wish the journey of success will continue….

  • Scroll to Top