• Home
  • Axis Institute of Diploma Engineering
  • एक्सिस कॉलेज के डिप्लोमा छात्र सौरभ कुमार का ‘न्यूरोलेक पेंट्स’
Image

एक्सिस कॉलेज के डिप्लोमा छात्र सौरभ कुमार का ‘न्यूरोलेक पेंट्स’

एक्सिस कॉलेज के डिप्लोमा छात्र सौरभ कुमार का ‘न्यूरोलेक पेंट्स’ में यूटिलिटी इंजीनियर (टेक्निकल) पद पर ₹8.5 लाख वार्षिक पैकेज के साथ चयन

एक्सिस कॉलेज, कानपुर के डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र सौरभ कुमार का चयन “न्यूरोलेक पेंट्स” जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में यूटिलिटी इंजीनियर (टेक्निकल) पद पर हुआ है।

उन्हें ₹8.5 लाख वार्षिक पैकेज की पेशकश की गई है, जो कि डिप्लोमा छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।सौरभ कुमार कॉलेज के आरंभिक दिनों से ही एक मेधावी, अनुशासित और समर्पित छात्र रहे हैं। उनकी तकनीकी समझ, प्रैक्टिकल ज्ञान और नवाचार में रुचि ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।अपने चयन के पश्चात सौरभ ने अपनी इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय एक्सिस कॉलेज के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स तथा प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धति को दिया।

उन्होंने कहा,”मैं एक्सिस कॉलेज का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मुझे न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान किया बल्कि प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए भी तैयार किया। आज मैं जिस मुकाम पर हूँ, उसका पूरा श्रेय मेरे कॉलेज और मेरे शिक्षकों को जाता है।

“कॉलेज के चेयरमैन श्री राज कुशवाहा सर, निदेशक डॉ आशीष मलिक सर , विभागाध्यक्ष एवं समस्त शिक्षकों ने इस सफलता पर सौरभ को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निदेशक महोदय ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल सौरभ के लिए बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।यह चयन यह प्रमाणित करता है कि एक्सिस कॉलेज से डिप्लोमा के छात्र इंडस्ट्री की ऊँचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

Releated Posts

कानपुर। एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के डिपार्टमेंट

कानपुर। एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंसेज़ की बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी के छात्र मसीहुज्ज्मा अंसारी…

ByByAxis News Nov 26, 2025

The Department of Computer Science & Engineering is proud 

The Department of Computer Science & Engineering is proud to share that Mr. Abhay Kumar Gond, a B.Tech CSE…

ByByAxis News Nov 25, 2025

Creativity in Motion: Ankita Rai Steps into the Fashion World with

Creativity in Motion: Ankita Rai Steps into the Fashion World with Fitoutpros LLP Axis Institute of Fashion Technology…

ByByAxis News Nov 19, 2025

Archi Singh Embarks on a Creative Journey with CR Clothing

Archi Singh Embarks on a Creative Journey with CR Clothing Pvt. Ltd. Axis Institute of Fashion Technology proudly…

ByByAxis News Nov 19, 2025
Scroll to Top