• Home
  • Axis Institute of Higher Education
  • बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी छात्रों के लिए 10 दिवसीय हैंड्स-ऑन
Image

बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी छात्रों के लिए 10 दिवसीय हैंड्स-ऑन

बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी छात्रों के लिए 10 दिवसीय हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन

कानपुर: एक्सिस कॉलेजेज़ ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए अपने बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी के छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने हेतु 10 दिवसीय हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कानपुर स्थित मधुलोक ब्लड बैंक, किदवई नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को रक्तदान प्रक्रिया, डोनर स्क्रीनिंग, ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन, परीक्षण, प्रोसेसिंग, स्टोरेज, ट्रांसफ्यूजन मॉनिटरिंग और क्वालिटी कंट्रोल जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

साथ ही, उन्होंने क्लिनिकल सेटअप में ब्लड प्रोडक्ट्स के निपटान की सर्वोत्तम प्रक्रियाएं भी सीखीं, जो उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दक्ष बनने के लिए तैयार करती हैं।यह प्रशिक्षण न केवल अकादमिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ता है, बल्कि छात्रों को रियल-टाइम ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रक्रियाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाता है।

एक्सिस कॉलेजेज़ परिवार मधुलोक ब्लड बैंक के प्रति अपनी हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने छात्रों को यह अमूल्य अवसर प्रदान किया और उनके व्यावसायिक विकास में सहयोग किया। यह प्रयास निश्चित रूप से भविष्य के स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के Department of Life Sciences

एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के Department of Life Sciences के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धिएक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन…

ByByaxisnews Jan 23, 2026

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा मुस्कान का चयन टीएचएसटीआई,

एक्सिस इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा मुस्कान का चयन टीएचएसटीआई, फरीदाबाद में रिसर्च प्रोजेक्ट हेतुकानपुर। एक्सिस इंस्टिट्यूट…

ByByaxisnews Jan 21, 2026

Learning beyond lectures: Gamified Approaches in Management

Learning beyond lectures: Gamified Approaches in Management Studies for Real-World Impact is a dynamic and immersive academic initiative…

ByByNews Axis Jan 14, 2026

Expert Session of Gamification organized by AIHE, Axis Colleges

Expert Session of Gamification organized by AIHE, Axis Colleges Learning by Doing: Gamified Approaches in Management Studies,” organized by AIHE…

ByByaxisnews Jan 9, 2026
Scroll to Top